बस में 8.32 KG चरस के साथ सवार था युवक, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 05:46 PM (IST)

कुमारसैन (सोनी): पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने एक प्राइवेट बस में सवार एक युवक से 8 किलो 32 ग्राम चरस बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुमारसैन में मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि एक बस में बड़ी मात्रा में चरस ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने इस गुप्त सूचना के आधार पर नैशनल हाईवे-5 पर जोगशा में एक प्राइवेट बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार 21 वर्षीय युवक से 8 किलो 32 ग्राम चरस बरामद की गई।

हरियाणा का रहने वाला है युवक

युवक की पहचान गुरजंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव सामाना तहसील निलोखेरी जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News