कुल्लू पहुंची पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच, बंजार से युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 05:45 PM (IST)

कैंडीडेट युवक से पेपर दिखाने के लिए थे करीब 9 लाख रुपए
कुल्लू (ब्यूरो):
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कुल्लू पुलिस ने बंजार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परीक्षा में बैठे युवक से आरोपी ने करीब 9 लाख रुपए लिए हैं और उसे पेपर दिखाया गया। पकड़ा गया आरोपी ठाकुर दास टिंबर डिपो का काम करता है। अब लोगों के जेहन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर टिंबर डिपो चलाने वाले युवक के संबंध पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सैट किए गए पेपर की देखरेख करने वालों तक कैसे बने। जिन्होंने पेपर सैट किया क्या उन्होंने ही पेपर इस युवक को दिया था, इस प्रकार के भी कई बिंदुओं पर कुल्लू पुलिस जांच कर रही है।

कैंडीडेट से लिए गए पैसों की ट्रांजैक्शन आरोपी के बैंक खाते में हुई है। अब आरोपी से पूछताछ में पुलिस कई तरह के राज से पर्दा उठाएगी। इससे पहले कांगड़ा, ऊना व अन्य जगहों से भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब कुल्लू में भी पेपर लीक मामले की जांच पहुंची और एक गिरफ्तारी हो गई। पुलिस का कहना है कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितने लोगों से पैसे लिए थे और कितनों को पेपर दिखाया था। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच में अभी कई और बातें सामने आएंगी, जिसके लिए आरोपी से पूछताछ चल रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News