नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकवाई ऑल्टो कार, तलाशी में मिली ऐसी चीज...सीधे जेल पहुंच गए 2 युवक

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:16 PM (IST)

Shimla News: जिला शिमला के कुमारसैन थाना अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जोगशा के पास नेशनल हाईवे-05 पर नाकेबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की है।

वाहन तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारसैन थाने की टीम, जिसमें महिला मुख्य आरक्षी सविता भी शामिल थीं, एनएच-05 पर नियमित गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक ऑल्टो कार को रुकवाया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर पुलिस को 91.10 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र निवासी गांव माहोली, डाकघर तेशन, तहसील कुमारसैन तथा राजेश (42) निवासी गांव डमाड़ी, डाकघर व तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News