पुलिस को देखकर भागा युवक, चरस के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 06:26 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन पुलिस ने देहूंघाट में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 87.8 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम देहूंघाट में गश्त पर थी। इसी दौरान वहां पर एक युवक आया, जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस युवक ने अपनी पीठ पर एक छोटा बैग उठा रखा था। शक होने पर पुलिस ने उसके बैग को चैक किया तो उसके अंदर से 87.8 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News