कुल्लू में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर मकान के पिलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 05:15 PM (IST)

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पतलीकूहल में माहिली के पास की है। मृतक की पहचान योग राज ठाकुर (पुत्र राज कुमार), निवासी गांव वंदला, कुल्लू के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे तब हुआ, जब योग राज अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नग्गर की ओर जा रहा था। माहिली के समीप एक तीखे मोड़ पर वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र ठाकुर, जो उस समय मॉर्निंग वॉक पर थे, ने बताया कि बाइक सड़क से करीब 10 मीटर नीचे जा गिरी और वहां बने एक मकान के पिलर से जोर से टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि योग राज को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस जांच और स्थानीय लोगों का आक्रोश

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पतलीकूहल थाना से एएसआई बीरवल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है ग्रामीणों का कहना है कि माहिली का यह मोड़ बेहद खतरनाक है। लोगों ने इस ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर्स और चेतावनी बोर्ड लगाने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोका जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News