ऊना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत; परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 03:40 PM (IST)

Una News : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सनौली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान राजदीप सिंह, पुत्र दविंद्र सिंह, निवासी सनौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा मंदिर परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला कुलदीप सिंह उर्फ लाड़ी ट्रैक्टर लेकर आया और मंदिर के अंदर ट्रैक्टर को पीछे करने लगा। जैसे ही बच्चा मंदिर के गेट से बाहर की ओर निकला तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News