भारतीय थलसेना के राइजिंग स्टार कोर ने बड़े उत्साह से सभी स्टेशनों पर योग दिवस मनाया

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:33 AM (IST)

 

पालमपुर (जिनेश): भारतीय थलसेना के राइजिंग स्टार कोर ने बड़े उत्साह से सभी स्टेशनों पर योग दिवस मनाया। सभी सैनिकों तथा उनके परिवारों ने इस कार्यक्रम में उत्साह तथा उमंग से हिस्सा लिया। आधुनिक जीवनप्रणाली द्वारा प्रस्तुत मानसिक तनाव को योग द्वारा निवारण करना यह इस विस्तृत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था । योग भारत देश की गौरवशाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है।

राइजिंग स्टार कोर के सभी छावनीयों में कई गतिविधियों के साथ एक योग कार्यप्रणाली बनायी गयी थी। इस कार्यक्रम में  सेना के सभी यूनिटों से सैनिक तथा उनके परिवारजन निमंत्रित थे। योग दिवस का प्रारम्भ एक खुले मैदान में सुबह शुरू हुआ। करीब 13,076 सैनिक तथा उनके  परिवारजन योग दिवस में सहभागी हुए। 40 मिनट के योग  कार्यक्रम में कई योग आसन अभ्यास प्रात्यक्षिक द्वारा सिखाए  गए तथा उनके लाभों का विवरण किया गया ।

तत्पश्चात स्वस्थ्य तथा जीवनचर्या (जीवनशैली) के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी। अंत में सभी ने समाधानी तथा तनावरहित जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता का बोध लेने का निश्चय किया। इस प्रकार योग दिवस कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News