हिमाचल में कोहरे से घिरे मैदानी इलाके, 6 जिलों में यैलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 11:13 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके कोहरे से घिर गए हैं और मौसम विभाग ने आधा दर्जन जिलों में कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के दौरान मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिला के बद्दी व नालागढ़ में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। 

शुक्रवार को साफ तो शनिवार से खराब रहेगा मौसम
उधर, शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा लेकिन शनिवार से मौसम बिगड़ने वाला है। 30 व 31 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात की संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। पहली से लेकर तीन जनवरी तक राज्य के सभी क्षेत्रों का मौसम साफ व शुष्क रहेगा। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और राज्य के सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News