हिमाचल में येलो अलर्ट, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 11:52 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है। वहीं केलांग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और कल्पा-मनाली में दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। शनिवार को दिवाली के दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान था। रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। 

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.6, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.8, सुंदरनगर में 26.5, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 25.8, भुंतर में 25.3, नाहन में 23.7, चंबा में 24.0, शिमला में 19.9, धर्मशाला में 19.4, कल्पा में 17.6, डलहौजी में 14.2 और केलांग में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.9, सुंदरनगर में 5.7, भुंतर में 5.2, ऊना में 7.0, सोलन में 6.2, मंडी में 5.1 और चंबा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News