संगठनात्मक चुनावों की तैयारियों में जुटी BJP, शिमला में लगाई Workshop

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 07:26 PM (IST)

शिमला (योगराज): संगठनात्मक चुनावों के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों व मंडल चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला रविवार को शिमला में भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला की जानकारी देते हुए डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं जोकि 30 सितम्बर तक सम्पन्न हो जाएंगे। इसके पश्चात 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
PunjabKesari, Workshop Image

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने उपस्थित जिला व मंडल चुनाव अधिकारियों को संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केन्द्रीय समयसारिणी के अनुरूप पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस बैठक में सुखराम चौधरी, गणेश दत, रतन सिंह पाल, संदीपनी भारद्वाज, सूरत नेगी, रमेश चोजड़, विनोद चंदेल, नरेश शर्मा, अजय श्याम, संजय सूद, ईश्वर रोहाल, राजपाल सिंह, आशुतोष वैद्य, पवन गुप्ता, लाज कृष्ण, लोकेश्वर शर्मा, विनय गुप्ता, प्रमोद ठाकुर व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Workshop Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News