यहां शराब ठेका खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 01:14 PM (IST)

नादौन (संजीव बॉबी): हमीरपुर के नादौन की दरीण पंचायत में खुल रहे शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। तीन महिला मंडलों सहित साथ लगते गांवों की अन्य महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वह इस ठेके को बंद करने की मांग पर अड़ गई। दरीण पंचायत प्रधान सरोज कुमारी ने बताया कि पंचायत में जमूली चौक पर यह ठेका खोला गया है। इस चौक पर दिन-रात लोगों की आवाजाही होती है। इसी स्थल पर स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चे बस लेते हैं। वहीं आसपास के खतों में लोग काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां लगे हैंडपंप से विशेष तौर पर महिलाएं अक्सर पानी भरने आती हैं। 
PunjabKesari

ऐसी परिस्थितियों में यहां का शांत वातावरण खराब हो सकता है। उन्होंने पंचायत की ओर से यहां ठेका खोलने का किसी भी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर नियमों की अवहेलना करके ठेका खोलने का प्रयास किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की कि जल्द इस ठेके को बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन की ओर से यह ठेका बंद नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News