देश को आगे बढ़ाना है तो औरतों को देना होगा पूरा मान-सम्मान

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 11:19 PM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): बिलासपुर जिला की झंडूता तहसील के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बलघाड़ में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेन्द्र कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के शाखा प्रबंधक बलबीर राज व उनके सहयोगी, ग्राम पंचायत बलघाड़ की प्रधान रचना ठाकुर, पुलिस थाना झंडूता से राकेश, स्वास्थ्य विभाग से रमेश चंदेल, पर्यवेक्षिका कीर्ति व वृत्त झंडूता की पर्यवेक्षिका राज कुमारी ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस संसार में नारी के बिना पुरुष की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। ईश्वर ने नारी को सहज, सरल व कोमल बनाया है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाओं का आगे बढऩा मुमकिन नहीं, इन्ही सब अवधारणा के चलते महिला सशक्तिकरण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण शिविरों का मुख्य कारण ये है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारें में जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमें भी ये समझना होगा कि यदि हमारे देश को आगे बढ़ाना है तो औरतों को पूरा मान-सम्मान देना होगा। इस शिविर में वृत्त झंडूता की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, नीलम, आशा, मधुबाला, अमरावती, उमा, सुनीता, रश्मि, अंजना, माया, रामकली, बंदना, अनिता, पूनम, संतोष व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन व वार्ड पंच सहित 150 महिलाएं उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान रस्सीकशी, कुर्सी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए, जिसमें भिन्न-भिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं नेभी भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News