पति को कमरे में बंद कर पत्नी ने पुल से लगाई छलांग, पुलिस ने सतलुज नदी में बरामद किया शव

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 08:05 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के चाटी पुल से 2 बच्चों की मां ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को सतलुज नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। महिला की पहचान सुरेश कुमारी पत्नी बबलू ठाकुर गांव नोगा, डाकघर सुरड़ तहसील ननखड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के माता-पिता, सास-ससुर व पति के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार महिला अपने पति के साथ रामपुर बस स्टैंड के नजदीक किराए के मकान में रहती थी। प्रात:काल महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगाने से पूर्व अपने पति को कमरे के अंदर बंद कर दिया था। इसके कारण महिला का पति उसके पीछे नहीं जा सका। महिला के पति को भी उसके सतलुज नदी में कूदने का आभास नहीं था। महिला के माता-पिता ने भी ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News