गोबिंद सागर झील में तैरता मिला महिला का शव, एक दिन पहले हुई थी लापता

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 04:50 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): गोबिंद सागर झील से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सुमना देवी उम्र (39) गांव मानवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बीत कल से अपने घर से लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही उक्त लापता हुई महिला की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन जैसे ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहयता से शव को बहार निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
PunjabKesari, SSP Ashok Kumar Image

क्या कहती है पुलिस

एस.एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि कल शाम को थाना सदर में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसका शव शुक्रवार सुबह गोविंदसागर झील से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News