Kangra: इंदौरा के छन्नी गांव में पुलिस की दबिश, फूलदान में छिपा रखी थी हैरोइन, महिला तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 09:17 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने डमटाल क्षेत्र केगांव छन्नी में एक घर पर छापा मारकर 12.76 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जा रही है। सीआईए की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुख्ता सूचना और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 41(2) के तहत वारंट हासिल कर टीम ने छन्नी गांव में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, जब कमरे में रखे एक फूलदान  के अंदर शातिराना तरीके से छिपाई गई 12.76 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी महिला बबली (29) पत्नी सुरिंदर उर्फ झांडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना डमटाल में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नैटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News