फतेहपुर के बनाल में 7.27 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 10:25 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने 7.27 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला को दबोचने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम पर थी। इसी दौरान बनाल के समीप एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे मुड़क तेज-तेज कदमों से चलने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान महिला ने हाथ में पकड़ी हुई पुड़िया को फैंक दिया। पुलिस ने महिला को काबू कर लिया तथा उसके द्वारा फैंकी गई पुड़िया चैक किया तो उसमें 7.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की पहचान बनाल निवासी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News