तिरंगे में लिपटी घर पहुंची शहीद अमित कुमार की पार्थिव देह, पत्नी मनीषा ने शादी के जोड़े में दी अंतिम विदाई

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 04:54 PM (IST)

सियाचिन में पंजाब-21 रैजीमैंट में नायक के पद पर सेवारत था अमित कुमार 
जोगिंद्रनगर (अमिता):
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के दुल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायक अमित कुमार की पार्थिव देह रविवार सुबह करीब 8 बजे घर पहुंची। बता दें कि अमित कुमार जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख के सियाचिन में पंजाब-21 रैजीमैंट में नायक के पद पर सेवारत था। बता दें कि 2 महीने पहले ही अमित छुट्टी पर घर आया था। ड्यूटी के दौरान ही अमित कुमार को पेट में दर्द उठा, जिसके चलते उन्हें लेह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ऑप्रेशन हुआ। उसके बाद कुछ समय तक ठीक रहने के बाद उन्हें फिर से दर्द हुई, जिसके चलते अधिकारियों ने उन्हें कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती करवा दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari

चीखोपुकार के साथ भारत माता की जय के नारों से गूंजा गांव
रविवार प्रात: 8 बजे जवान की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर जैसे ही  घर के आंगन में पहुंची तो पत्नी मनीषा और परिजन होश खो बैठे। पत्नी मनीषा ने अपनी शादी के जोड़े में पति अमित कुमार को अंतिम विदाई दी। गांव में चीखोपुकार के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी गूंजे।  दुल गांव स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। सैंकड़ों की तादाद में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। पालमपुर से आए सैन्य दल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। अमित के छोटे भाई मनीष कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जम्वाल, जीवन ठाकुर, राकेश चौहान और अजय बाबा भी अंत्येष्टि में शामिल हुए।
PunjabKesari

डेढ़ साल की सेजल लगाती रही पापा को आवाजें
डेढ़ साल की मासूम बेटी सेजल बार-बार अपने पापा को आवाजें लगाती रही लेकिन उसे क्या पता कि उसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है। सेजल अक्तूबर माह में अपना दूसरा जन्मदिन मनाएगी। अमित की माता गौरी और पिता जोगिंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें अपने लाडले को खो देने का गहरा सदमा लगा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News