CM सुक्खू और जयराम ठाकुर में कौन है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आगे ?
punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 06:22 PM (IST)

हिमाचल डैस्क : भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया का प्रयोग एक महत्वपूर्ण और सक्रिय माध्यम बन गया है, जिसे प्रमुख नेताओं ने अपने संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए उपयोगी पाया है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश के नेताओं ने भी सोशल मीडिया का एक्टिव उपयोग किया है, जिससे वे नागरिकों तक अपने कार्यकाल की जानकारी पहुंचा रहे हैं। अगर बात करें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तो उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर नाम से जाना जाता था) पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से कम फोलोअर्स हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक्स पर लगभग 74.7K फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके फेसबुक पेज पर 139K फॉलोअर्स हैं। उनके प्रतिस्पर्धी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक जयराम ठाकुर के एक्स पर 262K और फेसबुक पर 415K फॉलोअर्स हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के एक्स पर 22.9K और फेसबुक पर 222K फॉलोअर्स हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के एक्स पर 76K फॉलोअर्स हैं, जबकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के 20K, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के 7.9K, और चंद्र कृषि मंत्री चंद्र कुमार के 5.4K फॉलोअर्स हैं। इस तरह, हिमाचल प्रदेश के नेताओं ने सोशल मीडिया को एक सार्थक माध्यम बनाया है जिससे वे जनता के साथ सीधे संवाद में रह सकते हैं और अपने कार्यकाल की प्रगति को जनता के सामने रख सकते हैं।