जब आश्रय ने विक्रमादित्य के बारे में कही ये बात, तालियों और सीटियों से गूंज उठा पंडाल(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 01:50 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी में हुए कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में प्रत्याशी आश्रय शर्मा को दोहरा साथ और खुशी मिली। शिमला से मंडी पहुंचकर जहां विक्रमादित्य सिंह ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और वह खुद आश्रय शर्मा के साथ हैं। वहीं आश्रय शर्मा की मां सुनीता शर्मा ने भी इस सम्मेलन में शिरकत करके अपने बेटे का साथ देने का ऐलान कर दिया। बता दें कि आश्रय के पिता अनिल शर्मा अभी तक भाजपा में हैं और अपने बेटे के कांग्रेस में जाने के बाद पूरी तरह से अंडरग्राउंड हो गए हैं। उनकी धर्मपत्नी ने कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में आकर यह जता दिया कि वह अपने बेटे के साथ हैं। हालांकि सुनीता शर्मा कुछ देर ही सम्मेलन में रूकी और कार्यकर्ताओं वाली जगह पर बैठकर कार्यक्रम में भाग लिया। 
PunjabKesari

आश्रय शर्मा सम्मेलन के दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह की जमकर तारीफ की। आश्रय शर्मा ने कहा कि उनके और विक्रमादित्य सिंह के भाईयों जैसे संबंध हैं और यदि किसी को इस बात का सबूत चाहिए तो वह अपने छाती फाड़ कर दिखा सकते हैं। आश्रय के ऐसा बोलने के बाद पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। इससे पहले आश्रय शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचने पर शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने आश्रय का हाथ पकड़ा और विजेता की तरह उठाया। इसके बाद दोनों गले मिले और एक दूसरे का अभिवादन किया।
PunjabKesari

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के बारे में काफी भ्रामक प्रचार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीरभद्र सिंह मंडी आकर आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करेंगे और उन्हें जीत दिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम अब एक परिवार की तरफ काम करेंगे। इस समारोह से दोनों युवाओं नेताओं ने यही संदेश देने का प्रयास किया कि वह दोनों 21वीं सदी के युवा नेता हैं और दोनों एक साथ हैं। अब देखना यह होगा कि इनका साथ लोकसभा चुनावों के दौरान कितना सफल साबित हो पाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News