ऊना में किसानों पर बरपा मौसम का कहर, अंधड़ और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 05:56 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): बेमौसमी बारिश, अंधड़ और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से जिला भर में गेहूं की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है। खेतों में यह फसल पूरी तरह से बिछ गई है। शुक्रवार सायं से शुरू हुई बारिश पूरी रात लगी रही। शनिवार सुबह भी खूब मेघ बरसे। खेत-खलिहान पानी से भर गए हैं। बारिश से गर्मी से भी राहत मिली लेकिन दिक्कत किसानों को हुई है जिनकी फसलें मौसम की भेंट चढ़ी हैं। पूरी की पूरी फसल खेतों में चादर की तरह बिछ चुकी है। ऐसे समय में जबकि अब फसल पकने को तैयार थी तो ऐसे में इस बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा है। बारिश से जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। जिन नदी-नालों में पानी सूख चुका था वहां फिर से पानी आ गया है।  इस बार सबसे लम्बा सूखा पड़ा और इससे जंगलों में आग की घटनाओं में वृद्धि की आंशका भी प्रकट की जा रही थी ऐसे में इस बारिश ने काफी राहत भी दी है।  
PunjabKesari

नुक्सान का दिया जाए मुआवजा
टक्का गांव के किसानों कमल देव सैनी, कृष्ण दत्त, सोमदत्त व बसाल के अग्रणी किसान नरेश शर्मा आदि ने कहा कि फसलों का काफी अधिक नुक्सान हुआ है। सरकार स्पैशल मुआयना करवाए और नुक्सान का मुआवजा तय हो। उधर किसान सभा के अध्यक्ष रणजीत सिंह मलूकपुर, नरेन्द्र सिंह मजारा, सर्वजीत सिंह, उजागर सिंह, गुरमीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, हरदियाल सिंह देहलां, सुरमीत सिंह ने सरकार से मांग की है कि गेहूं की फसल को हुए नुक्सान का उन्हें मुआवजा दिया जाए।
PunjabKesari

ऊना में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को ऊना में 19 मिलीमीटर बारिश पड़ी है। रात्रि से लेकर सुबह 8 बजे तक 13.4 मिलमीटर जबकि इसके बाद सायं 4 बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक आज ऊना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News