85वें Birthday पर ये क्या बोल गए वीरभद्र, पार्टी के लिए Suicidal है सुक्खू

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 04:25 PM (IST)

शिमला (विकास): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को अपने निजी हॉली लॉज में अपना 85 वां जन्मदिवस मनाया। वह अपने जन्मदिन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को याद कर भड़क गए। इतना ही नहीं वीरभद्र ने उनपर खूब सियासी तीर छोड़े। यहां तक कि उन्होंने पार्टी के लिए सुक्खू को सुसाइडल करार दिया। उन्होंने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ निरंतर गिरा है। कांग्रेस को ऐसे लोगों को आगे लाना चाहिए जिनका पार्टी में आधार हो। 


वीरभद्र ने कहा कि संगठन में नए लोगों के आने से नए विचार आते हैं, नया जोश आता है। उन्होंने कहा कि सुख्खू को हटाने के मामले को वह पहले भी हाईकमान से उठाते आए हैं और आगे भी उठाएंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव न लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लडूंगा नहीं अब लड़ाऊंगा। मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर द्वारा उनके अनुभव को लेकर उठाए गए सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता। सीएम को याद रखना चाहिए कि हिमाचल का जो विकास हुआ है वह कांग्रेस की ही देन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News