wheather update: प्रदेश में गर्मी ने पिछले 60 साल का तोड़ा रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 11:32 AM (IST)

शिमला: हिमाचल में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। धर्मशाला, मनाली , कोलोंग, सोलन, और कांगड़ा में गर्मी काफी हद तक बढ़ रही है। ऊना में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च 2022 इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई जितनी इस बार हो रही है। शिमला के मौसम विभाग के मुताबिक धर्मशाला में 29 मार्च 2010 को सर्वाधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, इस साल 29 मार्च को यह 33.2 डिग्री पहुंच गया।

मनाली में इस बार 1974 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी पढ़ रही है। मनाली में तापमान 21 मार्च 1974 को 27 डिग्री तक पहुंचा था लेकिन इस बार तापमान 17 व 22 मार्च को 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मनाली में पिछले 48 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। केलोंग का तापमान 31 मार्च 2018 17.5 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार तापमान 30 मार्च को 17.9 डिग्री तक पहुंच गया है।सोलन का 30 मार्च को 2021 को 33.0 डिग्री, जबकि इस बार 30 मार्च को सोलन का तापमान 33 डिग्री और कांगड़ा का अधिकतम पारा 31 मार्च 2017 को 34.1 डिग्री व इस बार 34.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शिमला का न्यूनतम तापमान इस बार 17 मार्च को 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले 22 मार्च 2010 को सर्वाधिक 16.5 डिग्री दर्ज किया गया था। ऊना का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किया कि मौसम 5-7 दिन तक साफ रहेगा। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान गर्मी में और इजाफा होगा। इस दौरान कम व मध्यम क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News