मौसम अपडेट : मंडी जिला में 48 सड़क मार्ग अवरुद्ध, 143 विद्युत ट्रांसफार्मर भी बंद

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 01:00 PM (IST)

मंडी : लगातार हो रही बारिश के कारण जिला भर एनएच मनाली-चंडीगढ़ सहित 48 सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है। भूस्खलन के कारण मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हुई है। बंद सड़कों में पीडब्ल्यूडी के सदर मंडल के ग्रामीण क्षेत्र में 5, सुंदरनगर मंडी में 5, गोहर 2, सराज 24, करसोग 4 और सरकाघाट 7 सड़कें बंद हो गई है। उधर, जिला के धर्मपुर और गोहर उपमंडल में 143 विद्युत ट्रांसफार्मर बारिश के कारण बंद होने ने विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।

चौंतड़ा : बरधान वह लचकढी में ल्हासा गिरने से बरोट मार्ग बंद।
गोहर : बारिश से पंचायत जहल में रसोईघर ढहा। भारी बरसात से लंबाथाच पुल में भरा पानी, आवाजाही अवरुद्ध।
सरकाघाट: भद्रवाड़ सड़क चम्यार के पास ल्हासा गिरने से अवरुद्ध। रखोह के पास ल्हासा गिरने से एनएच-70 अवरुद्ध।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Related News