Weather Update : ऊना में ठंड का 12 वर्षों का रिकाॅर्ड टूटा, कुल्लू के मलाणा में पेयजल पाइपें जमीं

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 09:24 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में सूखे के बाद बारिश व हिमपात की आस जगी है। राज्य में शनिवार यानि 7 जनवरी को ऊंचे स्थानों पर बारिश तथा मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। ऊना जिले में शुक्रवार को पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिले में 92 प्रतिशत विजिबिलिटी रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक ऊना में पिछले 12 वर्षों की तुलना में जनवरी माह में शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा दिन रिकाॅर्ड किया गया है। कांगड़ा जिले के बॉर्डर एरिया में बादल छाए रहने के कारण धुंध कम रही। उधर, कुल्लू जिले के मलाणा में अत्यधिक ठंड के कारण पानी की पाइपें जम गई हैं।

ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7 जनवरी से 12 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई है। 

शिमला से अधिक ठंडे मैदान
हिमाचल प्रदेश में शिमला से अधिक ठंडे मैदानी क्षेत्र हैं। मौसम विभाग के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान शिमला में 6.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में 1.4, कांगड़ा में 2.6, बिलासपुर में 2, हमीरपुर में 0.1, चम्बा में 1.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

इन जगहों का तापमान माइनस में 
हिमाचल के कई शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव ङ्क्षबदु से नीचे यानि माइनस में चला गया है। इसमें न्यूनतम तापमान सुंदरनगर में माइनस 1.4, भुंतर में माइनस 1.4, कल्पा में शून्य, केलंग में माइनस 9.3, सोलन में माइनस 0.5 व मंडी में माइनस 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News