वीरभद्र सिंह ने किए मां चंडी के दर्शन, बोले-7वीं बार CM के रूप में करूंगा कांग्रेस पार्टी का प्रचार

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 10:03 PM (IST)

कुठाड़ (मदन): उपतहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मां चंडी देवी के दर्शन किए व पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे वीएसएलएम कॉलेज गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता की उन्होंने 30 साल तक सेवा की है व आगे भी कांग्रेस पार्टी की सेवा करूंगा। 7वीं बार हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रचार भी करूंगा। मेरा भारतीय जनता पार्टी से कोई भी द्वेष भाव नहीं है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह, कंवर अरुण सेन, उनकी धर्मपत्नी नीमी सेन, ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, उप प्रधान विनय रतन, घरशी के प्रधान, सुरेंद्र कुमार, दाड़वा पंचायत के प्रधान रमेश कुमार, सुरेश चंद्र शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सोहन लाल, प्यारे लाल, रमेश कुमार, राहुल शर्मा, बुद्धि राम, गीता राम व चमन आदि भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News