वीरभद्र सिंह बोले-इस बार लोकतंत्र व तानाशाही के बीच है चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 07:43 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल): सोलन के अर्की विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा वैसे तो उन्होंने अपने जीवन में कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह चुनाव उनके जीवन का सबसे दिलचस्प चुनाव है क्योंकि इस बार चुनाव लोकतंत्र व तानाशाही के बीच है। अब चुनाव पर निर्भर करेगा कि लोकतंत्र जीतेगा या तानाशाही। उन्होंने कहा कि भाजपा आज हर काम का श्रेय लेने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल का विकास किया है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश में हाईस्कूल, मिडल स्कूल, प्लस टू स्कूल ऐसे खोले जैसे रेवडि़य़ां बांटी जाती हो।

हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है भाजपा

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बेशक आकार में कई बड़े राज्यों से छोटा है लेकिन तरक्की के हिसाब से यह कई बड़े राज्यों से आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपाई हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। आज जनता जान गई है तथा मौके का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा द्वारा किए गए वायदों से हिंदुस्तान का हर मतदाता खुद को छला हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कभी फौज का सहारा लिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News