वीरभद्र ने जयराम पर कसा तंज, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 12:56 PM (IST)

बद्दी (संजीव बस्सी): बद्दी में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बोलते हैं वीरभद्र सिंह ने स्कूल और कॉलेज ऐसे बांट दिए जैसे रेवड़ियां बांटते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ये रेवड़ियां तो अपने भी खाई हैं और उसका फायदा आपने भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में हिमाचल का बहुत विकास किया है। हर जगह सड़कों का जाल बिछा है और हर गांव में बिजली पानी पहुंच चुका है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में लोकसभा चुनाव में मतदान करने को कहा कि ये देश की जनता ने तय करना है। देश में लोकतंत्र वाली सरकार चाहिए या नरेंद्र मोदी की डंडा सरकार मोदी सरकार वन मैन की सरकार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News