विजीलैंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सर्वेयर, जानिए किस काम की एवज में मांग रहा था घूस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 10:38 PM (IST)

शिमला (राक्टा): उपमंडल मृदा संरक्षण कार्यालय शिमला में कार्यरत सर्वेयर लायक राम को विजीलैंस ने 10,000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार उक्त कर्मचारी कृषि विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई टैंक के मूल्यांकन और सर्वेक्षण की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था, ऐसे में एक शिकायत विजीलैंस को दी गई, जिसके आधार पर जांच एजैंसी ने अपना जाल बिछाते हुए उसे मंगलवार को घणाहट्टी में 10,000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विजीलैंस ने कर्मचारी के खिलाफ स्टेट विजीलैंस के शिमला स्थित पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 के अंतर्गत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संबंधित सिंचाई टैंक का निर्माण 7 लाख रु पए से हुआ था। शिकायतकर्ता को टैंक निर्माण के लिए 3,28,122 रु पए की राशि दी गई थी जबकि शेष राशि को विभाग द्वारा ही उक्त निर्माण में खर्च किया गया था। गौर हो कि बीते माह विजीलैंस ने जिला ऊना के तहत भी एक ग्राम पंचायत सचिव को 12,000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News