गर्व : हिमाचल की बेटी वंशिका परमार ने जीता मिस अर्थ इंडिया-2022 का खिताब

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 07:15 PM (IST)

फिलीपींस में प्रस्तावित मिस अर्थ 2022 प्रतिस्पर्धा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 
पालमपुर (भृगु):
हिमाचल की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया-2022 का खिताब जीता है। 19 वर्षीय वंशिका परमार ने नई दिल्ली में आयोजित अंतिम चरण में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया अर्थ-2022 का खिताब जीतने के साथ ही वह अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में करेंगी। फिलीपींस में नवम्बर माह में प्रस्तावित मिस अर्थ पेजेंट में वंशिका परमार भाग लेंगी। मिस अर्थ 2022 के लिए फिलीपींस में होने वाली प्रतिस्पर्धा में 90 से अधिक देशों के प्रतिभागी भाग लेंगी। 

मिस अर्थ विश्व की 3 प्रमुख अल्फा पेजेंट में से एक प्रतिस्पर्धा मानी जाती है। मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीतने पर मिस अर्थ इंडिया 2021 की विजेता रश्मि माधवी ने वंशिका परमार को क्राऊन पहना कर विजेता का खिताब दिया। वंशिका परिवार दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाऊस में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं तथा मूलत: जिला हमीरपुर के मनसई के तुनी गांव से संबंध रखती हैं। वंशिका परमार के दादा सेवानिवृत्त कर्नल शक्ति चंद परमार तुनी से संबंधित हैं, जबकि वंशिका परमार के पिता ग्रुप कैप्टन एसके परमार भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं।

वंशिका परमार ने बताया कि वर्ष 2021 में मिस डिवाइन ब्यूटी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पर वह ऑर्गेनाइजेशन ब्यूटी एंड रिस्पाॅन्सिबिलिटी 2021 के खिताब से सम्मानित की गई थीं तथा वर्ष 2022 में उन्होंने मिस अर्थ इंडिया में भाग लिया तथा खिताब जीता। इसके पश्चात अब वह मिस अर्थ में भाग लेने जा रही हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News