प्रदेश में खोले जाएं शारीरिक शिक्षण व योग विश्वविद्यालय

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 04:56 PM (IST)

धर्मशाला : प्रदेश में शारीरिक शिक्षा और योग विश्वविद्यालय खोले जाने चाहिए। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को शारीरिक शिक्षा बी.पी.एड., डी.पी.एड. व योग शिक्षा करने के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई अभिभावक तो अपने बच्चों को प्रदेश से बाहर भेजना नहीं चाहते तो कई पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर सकते, जिस कारण कई युवा अपने सपनों को साकार नहीं कर पा रहे हैं। यह मांग हिमाचल प्रदेश यूथ सोशल वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार और जिला प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उठाई है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को खोलने के लिए नवनिर्मित विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर उपयुक्त स्थान है, जहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज तक कोई भी बड़ा शिक्षण संस्थान हमीरपुर और पालमपुर तक ही सीमित रहा है। उन्होंने विधायक यादविंदर गोमा से भी मांग की है कि क्षेत्र के युवाओं और आमजन की मांग को प्रमुखता से उठाएं, ताकि चंगर क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार के संसाधन जुटाए जा सकें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News