डल्हौजी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, हथियारों का लिया जायजा
punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2022 - 07:41 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डल्हौजी मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यहां ब्लून मैदान में नवीनतम तकनीक पर आधारित हथियारों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने व हथियारों के ढांचागत विकास का महत्व बताया। उन्होंने सशस्त्र बलों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। नवीनतम हथियारों की इस प्रदर्शनी के दौरान दाह डिवीजन के जीओसी और डल्हौजी मिलिट्री स्टेशन के कमांडर भी उपस्थित रहे। इसी दौरान मंत्री अजय ने यहां ब्लून मैदान में उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों के साथ सामूहिक चाय के साथ, सबसे मुलाकात की व मार्ग-दर्शन किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय ने दाह डवीजन की फारमेशनों और यूनिटों का भी दौरा किया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मात्र दिखावा
अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मात्र दिखावा है। आज कांग्रेस उन्हीं को साथ लेकर उन्हीं की पीठ थपथपा कर भारत जोड़ो यात्रा जो कर रही है वह केवल एक ढोंग और दिखावा मात्र से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अग्निवीर योजना को भी देशहित की योजना बताते हुए कहा कि इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। दुनिया की सेनाओं का अध्ययन करने के बाद ही इस प्रकार का फैसला लिया गया है जिसके बाद ही अग्निवीर भर्ती की गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

सीकर में विशाल रैली के बाद राजस्थान में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे मेगा रोड शो

PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना: CM योगी

2 हैरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दंपति सहित 16 सदस्य गिरफ्तार