केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दरकाटा में सुनी लोगों की समस्याएं

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 05:21 PM (IST)

बनखंडी (राजीव): केन्द्रीय सूचना व प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को कांगड़ा जिला की देहरा बिधानसभा के नलेटी में भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान देहरा की ओर जाते समय रानीताल के नजदीक दरकाटा में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त मीडिया सह प्रभारी सुकृत सागर की अगुवाई में खड़े कार्यकर्ताओं को देख कर अनुराग ठाकुर का काफिला रुक गया। अनुराग ठाकुर गाड़ी से नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अनुराग ठाकुर ने बड़ी सादगी से ढाबे में खाट पर बैठ कर कार्यकर्ताओं संग चाय-पानी और नाश्ता भी किया। अपनी समस्याओं को लेकर जो लोग वहां पहुंचे थे, अनुराग ठाकुर ने उन लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही उनका समाधान करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान दरकाटा पंचायत की प्रधान रेवा शर्मा, त्रिपल पंचायत के उपप्रधान अविनीत पठानिया, समाजसेवी अमित सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News