चिंतपूर्णी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में लिया हिस्सा

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 06:18 PM (IST)

ऊना (अमित): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को चिंतपूर्णी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में हिस्सा लेते हुए पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सभी लोगों के साथ केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा सांझा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां गरीबों को मकान से लेकर रसोई गैस का सिलैंडर तक केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया है, वहीं शैक्षिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाते हुए एमबीबीएस में हजारों सीट्स का प्रावधान किया, कई विश्वविद्यालय खोलने के साथ-साथ नए शैक्षणिक संस्थानों का प्रावधान करते हुए बच्चों को घर द्वार के समीप उच्च शिक्षा मुहैया करवाने की तरफ कदम बढ़ाए।
PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की सरकार को हजारों करोड़ रुपए की मदद उपलब्ध कराई है, बेहतर होता यदि राज्य सरकार ने उस राशि को सही जगह पर खर्च किया होता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए लेकिन आदत से मजबूर प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्री केंद्र सरकार के प्रति आधारहीन बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने में लगे हैं।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News