दल बदलने वालों ने कांग्रेस के साथ की दगाबाजी, मतदाताओं के साथ किया विश्वासघात : हर्षवर्धन चौहान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 08:01 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल में दल बदलने वाले 6 विधायकों ने जहां कांग्रेस पार्टी के साथ दगाबाजी की, वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के साथ विश्वासघात भी किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी नेताओं को पार्टी में शामिल करने और विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार घोषित करने से भाजपा में विस्फोट वाली स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि लाहौल-स्पीति में पूरी भाजपा इस्तीफा देने का ऐलान कर चुकी है जबकि अन्य संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दल बदलने वालों और प्रदेश में सरकार काे अस्थिर करने का षड्यंत्र रचने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने
उद्योग मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने देख रहे हैं, वे पूरे होने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत में केवल हिमाचल में कांग्रेस की पार्टी है और उसे अस्थिर करने के भाजपा ने प्रयास किए हैं। प्रदेश में परंपरा रही है कि जिस दल के पास बहुमत होता है, उसी दल का नेता राज्यसभा के लिए जाता है लेकिन यहां 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी, यह सभी जानते हैं। धन-बल से वोट खरीदे गए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News