केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले-आगामी 2 वर्षों में बिलासपुर पहुंचेगी रेल

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 11:37 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोरंज, हमीरपुर व सुजानपुर विधानसभा के भुक्कर, पट्टा, पांडवी व चौकी में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जनसंवाद कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्षों में बिलासपुर में ट्रेन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे लाइन निर्माण के प्रथम चरण में केंद्र सरकार द्वारा 1500 करोड़ रुपए व इस वर्ष द्वितीय चरण में 1000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान बिलासपुर से हमीरपुर सड़क को चौड़ा करने के लिए 300 करोड़ रुपए किए गए।

नशे के चलन को रोकने के लिए खेलों से ज्यादा से ज्यादा जोड़े जाएंगे युवा 
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल मैदान के निर्माण किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के कल्याण व उनके सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। पिछले कई वर्षों से नशा हिमाचल के युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है और खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने क्षेत्र में रहते हैं। पिछले महीने भी थे और अभी भी हैं, ताकि जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा सके। अभी क्षेत्र में पानी की समस्या है। सरकार लोगों को पानी देने में असमर्थ है। उन्होंने अपने संसदीय दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं को सुनकर उनका हर संभव निराकरण करना है। 

माताएं व बहनें कर रहीं 1500 रुपए प्रति माह का इंतजार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चुनावी वायदों पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारी माताएं व बहनें अभी तक अपने खाते में 1500 रुपए प्रति माह का इंतजार कर रही हैं। अब तक उनके खाते में 10000 रुपए हो जाने चाहिए थे, जो नहीं आए। उन्होंने कहा कि अभी तो उतनी गर्मी नहीं पड़ी है, तब पानी के लिए इतना हाहाकार है। लोगों के घरों में नल तो है, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। हम लगातार अधिकारियों के साथ सामंजस्य बिठाकर लोगों की समस्याओं का हल निकालने हेतु तत्पर हैं। इस नई सरकार आने के बाद लोगों की समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ गई हैं। 

6 महीनों में विकास पूरी तरह ठप्प
अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश ने विकास के बहुआयामी लक्ष्य प्राप्त किए। अब यह कांग्रेस पार्टी पर है कि वह इस विकास की गति को और आगे बढ़ाए। पिछले 6 महीनों में विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है।  कर्नाटक में भी अगर हिमाचल प्रदेश वाला मॉडल कांग्रेस अपनाती है तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठने का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि कीरतपुर से नेरचौक का सफर 87 किलोमीटर से घटकर 57 किलोमीटर रह जाएगा और मात्र 40 मिनट में यह दूरी तय होगी, जिससे क्षेत्र के सभी लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News