बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 10:24 AM (IST)

शिमला: हिमाचल में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार पुलिस महकमे में कांस्टेबल के 1073 पद भरेगी। इस बारे में सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक पुरुष कांस्टेबल के 778 पद जबकि महिला कांस्टेबल के 195 पद भरे जाएंगे। 100 पदों पर चालक भर्ती हो पाएंगे। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। वह बोनाफाइड हिमाचली हों। अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को उसके जिले के एस.पी. कार्यालय में आवेदन करना होगा, जहां का वह निवासी है। ए.आई.जी. हैडक्वार्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि फिजिकल टैस्ट क्वालिफाइंग होगा जबकि लिखित परीक्षा अंकों की होगी।
PunjabKesari

1073 पुलिस जवानों की भर्ती करेगा विभाग
यह परीक्षा 60 मिनट तक की होगी। इसमें ऑब्जैक्टिव टाइप के प्रश्र पूछे जाएंगे। पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी। विभाग 1073 पुलिस जवानों की भर्ती करेगा। पुलिस विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 जुलाई से पहले आवेदन देने होंगे। साक्षात्कार होंगे या नहीं, यह फैसला सरकार करेगी। इसके लिए भर्ती नियमों में संशोधन करना होगा। अगर लिखित परीक्षा होने तक संशोधन हो गया तो फिर उस सूरत में साक्षात्कार नहीं होंगे। न होने पर साक्षात्कार करवाने पड़ेंगे। प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव समय से पूर्व होने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस विभाग चाहेगा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो, ताकि चुनाव आचार संहिता आड़े न आए। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने 1500 कांस्टेबलों की भर्ती की थी।  इन जवानों का प्रशिक्षण तकरीबन पूरा हो चुका है। जल्द ही ये जवान भी पुलिस विभाग को सेवाएं देना आरंभ करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News