अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी बस, 13 यात्री घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 09:21 PM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव रछेड़ा में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 यात्री घायल हो गए। ये सभी लोग गांव रछेड़ा में एक धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने आए हुए थे। जानकारी के अनुसार निजी बस चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस नीचे की तरफ  खेतों में पलट गई। इस दुर्घटना में सुरेंद्र पाल, निर्मला, सिमरन, रामदेई, रंजीत, सावित्री, सुरेंद्र, जसवीर कौर, महेश, पूनम, चंपा, हिना व रविंद्र सिंह घायल हो गए।
PunjabKesari
2 घायल बिलासपुर अस्पताल रैफर
स्थानीय लोग घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं लेकर आए, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से अधिकांश लोग गांव त्यूनखास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बी.एम.ओ. घुमारवीं डा. कमल किशोर शर्मा ने बताया कि 2 घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया गया है और बाकी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News