16 वर्षीय चाचा ने 8 वर्षीय भतीजी से किया दुराचार

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 10:12 PM (IST)

ऊना (विशाल): रिश्ते में चाचा लगने वाले एक किशोर ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया है। बच्ची के परिवार की शिकायत पर महिला थाना ऊना में आरोपी किशोर के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376(2) व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसकी 8 साल की बेटी तीसरी कक्षा की छात्रा है और वह अपने घर में टी.वी. देख रही थी तो रिश्ते में चाचा लगने वाले 16 वर्षीय किशोर ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी किशोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News