सूर्यदेव प्रचंड : ऊना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस पहुंचा

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 06:31 PM (IST)

ऊना (मनोहर): सूर्यदेव के प्रचंड रूप धारण करने के चलते अब मैदानी क्षेत्र पूरी तरह से तपने लगे हैं। तेज धूप के चलते लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सैल्सियस का उछाल आया है। इससे पहले रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी से सबसे अधिक परेशान गेहंू की कटाई करने वाले किसान व मजदूरी करने वाले मजदूर हो रहे हैं।

जिला ऊना में सूर्यदेव आज पूरी तरह से प्रचंड रहे। इतनी अधिक तेज धूप के चलते लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि आज ऊना में अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 14.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन गर्मियों में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News