ऊना से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन रद्द

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 09:24 PM (IST)

ऊना (मनोहर): संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लखीमपुर मामले में रेल रोकने के आंदोलन का असर ऊना से चलने वाली ट्रेन पर भी पड़ा है। ऊना रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन आज इस कारण रद्द हुई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन सहारनपुर से ऊना के लिए चली थी लेकिन यह मोरिंडा से आगे नहीं बढ़ पाई। इस कारण यह रेल आज ऊना रेलवे स्टेशन से रद्द हुई है।

हालांकि आज काफी संख्या में यात्री ऊना रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के माध्यम से सहारनपुर जाने के लिए पहुंचे थे लेकिन ऊना रेलवे स्टेशन पर जब उन्हें पता चला कि यह ट्रेन आज रद्द हो गई है तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। इसके बाद अनेक यात्री अन्य माध्यमों से निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हुए।

ऊना से सहारनपुर के लिए ट्रेन संख्या 04502 ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर डेढ़ बजे चलती है। यह ट्रेन वाया रूपनगर, सरहंद, अम्बाला छावनी व यमुनानगर से होते हुए सायं 7.10 बजे सहारनपुर पहुंचती है। सहारनपुर से ऊना के लिए ट्रेन संख्या 04501 सुबह साढ़े 6 बजे चलकर दोपहर 12:15 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। आज किसान आंदोलन के कारण यह ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची। ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित झा ने कहा कि आज ऊना से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन रद्द हो गई थी। इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से ऊना के लिए ट्रेन आज मोरिंडा तक ही आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News