पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी 1 किलो 30 ग्राम चरस, 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 09:19 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पालमपुर पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो 30 ग्राम चरस के दबोचा है। पुलिस को यह सफलता अप्पर डाढ में मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत एक वाहन ( एचपी 01 डी-8247) में 1 किलो 30 ग्राम चरस ले जाई जा रही थी। पुलिस ने उक्त वाहन की तलाशी ली तो यह चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस संदर्भ में गाड़ी चालक हर्षित शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 भरवाईं व डिंपी डढवाल निवासी नारी तहसील अम्ब जिला ऊना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वाहन को अपने अधिकार में ले लिया है, वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News