5,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा तहसीलदार
punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 09:43 PM (IST)

ऊना (विशाल): विजीलैंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ऊना को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ उसके अपने कार्यालय में गिरफ्तार किया है। तहसीलदार ऊना की जेब से विजीलैंस की टीम ने 5,000 रुपए की रकम बरामद करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में ला दी है। विजीलैंस ने तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजीलैंस के ए.एस.पी. सागर चंद्र ने बताया कि बरनोह निवासी व्यक्ति ने शिकायत की थी कि आरोपी तहसीलदार ऊना विजय रॉय उससे जमीन की तकसीम करने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा है। इसी की एवज में उसे 5,000 रुपए दिए गए और उसकी जेब से उक्त रकम बरामद की गई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

मैंने इसे खत्म कर दिया है, आओ और ले जाओ...'', 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर ससुराल में किया फोन

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

Janmashtami 2022: इस दिन जरूर घर लाएं ये चीज़, रूके हुए कार्य होंगे पूरे

सीसीआई ने अडाणी समूह को एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण की मंजूरी दी