Una: 10 हजार रुपए रिश्वत लेते श्रम अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 07:02 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): विजीलैंस एवं एंटीकरप्शन ब्यूरो ने ऊना स्थित एक श्रम अधिकारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी फिरोज खान की अगुवाई में विजीलैंस की टीम ने शुक्रवार को तब गिरफ्तार किया जब यह अधिकारी एक लेबर कांट्रैक्टर का लाइसैंस रिन्यू करने की एवज में इस राशि को ले रहा था। एक लेबर कांट्रैक्टर ने लाइसैंस रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था जिसकी एवज में राशि की मांग की गई थी। इसके बाद विजीलैंस ने ट्रैप बिछाया और अधिकारी को 10 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया। एसपी विजीलैंस ने इस मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News