शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब से 2 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:20 AM (IST)

Shimla News : अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, शिमला पुलिस ने बुधवार को पंजाब के लुधियाना और चंडीगढ़ से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

शिमला के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक धीमान ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरमीत उर्फ ​​बिल्ला और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी शिव शंकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गुरमीत को लुधियाना से पकड़ा गया जबकि शिव शंकर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

एएसपी ने बताया कि जिले में दो मामलों में कई लोगों की कथित गिरफ्तारी और उनके पास से 'चिट्टा' (मिलावटी हेरोइन) बरामद होने के बाद दोनों तस्करों की संलिप्तता का पता चला। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News