Sirmaur News: देहरादून-कालाअम्ब हाईवे पर ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर, एक युवक की मौत...2 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 06:30 PM (IST)

कालाअम्ब: देहरादून-कालाअम्ब नैशनल हाईवे-07 पर रविवार को एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। मोगीनन्द के पास एक ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसके 2 अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोगीनन्द के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे और बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है। 

वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है जोकि कालाअम्ब स्थित एक स्थानीय उद्योग में काम करता था। वही घायल युवक भी उद्योग में काम करते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News