Himachal : शराब के नशे में 29 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 12:14 PM (IST)

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 29 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के विकास खंड राजगढ़ के गांव कुडू लवाना का है। परिजनों के अनुसार,  29 जुलाई को युवक ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। इस दौरान युवक ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी बाईं कलाई पर कट लगा लिए और साथ ही कोई जहरीली वस्तु भी निगल ली। देर रात जब युवक की तबीयत अचानक बिगड़ी, तो परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए। हालांकि, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा हो पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News