Shimla: खलीणी वार्ड में भूस्खलन से गिरा पेड़, झंझीड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 06:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शिमला शहर के खलीणी वार्ड में रविवार को भूस्खलन हो गया है, जिस कारण एक पेड़ गिर गया। भूस्खलन से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई। दरअसल झंझीड़ी सड़क पर मिस चैंबर के साथ भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से एक पेड़ भी गिर गया। भूस्खलन से सारा मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। हालांकि मार्ग को बहाल करने का प्रयास जारी है।

वार्ड के पार्षद चमन प्रकाश ने कहा कि झंझीड़ी सड़क पर मिस चैंबर के पास भूस्खलन हुआ है, जिस कारण मलबा सड़क पर आ गया है। वहीं भूस्खलन होने से एक पेड़ सड़क पर गिर गया है। उन्होंने बताया कि सड़क को बहाल करने का प्रयास जारी है। पेड़ को नगर निगम की टीम काट रही है। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से सड़क से मलबे को हटाया जाएगा। देर शाम तक झंझीड़ी सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News