Breaking : सौम्या साम्बशिवन मंडी और शालिनी अग्निहोत्री होंगी कांगड़ा की एसपी

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 10:52 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के तहत कमांडैंट द्वितीय आईआरबीएन सकोह जिला कांगड़ा की  कमांडैंट सौम्या साम्बशिवन को मंडी जिला एसपी नियुक्त किया गया है जबकि मंडी जिला की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को कांगड़ा जिला का एसपी लगाया गया है। वहीं कांगड़ा जिला के एसपी डाॅ. खुशहाल शर्मा को प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ जिला ऊना के कमांडैंट के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News