Sirmaur: यमुना नदी में अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर, वन विभाग ने वसूला हजारों रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 03:26 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर का चालान कर 23310 रुपए का जुर्माना किया है। वन विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियाें को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने यमुना नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी में एक ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगा हुआ था। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर का चालान कर 23310 रुपए का जुर्माना किया है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ एश्वर्या राज ने मामले की पुष्टि की है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News