दर्दनाक हादसा : बंजार में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 08:41 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): बंजार में एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना रात को हुई। ट्रैक्टर बंजार की ओर आ रहा था और इस दौरान पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के दौरान नेपाली प्रकाश इसके नीचे आ गया। घटना की सूचना पर बंजार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद पुलिस टीम प्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार नेपाली दीपक, भीम बहादुर और सूरज को चोटें आई हैं। इन तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रकाश का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ब्रेक न लग पाने के कारण हादसा पेश आया। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News